भागलपुर, अप्रैल 24 -- भागलपुर। जिला में गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। डीएसओ सुधीर कुमार ने बताया कि गैस और ऑयल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। बुकिंग की अपेक्षा अधिक गैस की डिलीवरी एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जा रही है। डीएसी जेनरेट होने के 4-5 दिनों में गैस उपलब्ध कराया जा रहा है। एजेंसियों द्वारा क्रमवार गैस की आपूर्ति की जा रही है। शादी और अन्य समारोह के लिए आवश्यकतानुसार कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : राशन कार्ड लाभुकों को पीडीएस से दिया जा रहा कोयला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.