गंगापार, मार्च 23 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला कटरा स्थित हज़रत ग़ैबी शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह के 69वें उर्स के पहले दिन रविवार को ईद-मिलादुन्नबी की रूहानी महफ़िल बड़े अदब और अकीदत के साथ सजाई गई। देर रात तक चले इस जलसे में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां नातिया कलाम, तकरीरों और सूफियाना अंदाज़ ने माहौल को पूरी तरह इबादतगाह में तब्दील कर दिया। महफ़िल में दूर-दराज़ से आए शायरों ने अपने कलाम और तकरीरों से लोगों के दिलों को रोशन किया। मौलाना आसिफ रज़ा सैफी (प्रतापगढ़) ने पैग़म्बर-ए-इस्लाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। वहीं शायर तसलीम (बरेली), असगर रज़ा (फूलपुर) और कारी मुहम्मद बुरहान (जमशेदपुर) ने अपने नातिया अशआर से महफ़िल में समा बांध दिया। मकामी शायर खुर्शीद रज़ा, सूफी खाने आलम नक्शबंदी और ज...