नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया स्थित गैलरी ऑनकाफ में कलाकार इंदर सलीम की कला प्रदर्शनी आई बिलॉन्ग टू द मिसिंग साइड आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी का क्यूरेशन क्यूरेटर नेहा जूनी टिक्कू ने किया है। 28 फरवरी से शुरू ये प्रदर्शनी से 10 मार्च तक रोजाना सुबह 11 से शाम सात बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में इंदर सलीम के विविध कार्य प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें उनके विचार, सामाजिक सरोकार और रचनात्मक प्रयोग साफ झलकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...