मधुबनी, अप्रैल 2 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की सख्ती के बाबजूद लोग पेट्रोल पंप पर डब्बा लेकर धड़ल्ले से पहुंच रहे हैं। दरभंगा जिले के मनिगाछी, धरौरा एवं घनश्यामपुर प्रखंड के लोग भी डब्बा लेकर मधुबनी पेट्रोल डीजल के लिए पहुंच रहे हैं। बाइक व चार पहिया वाहन का टंकी फुल कराने के बाद ग्राहक डब्बा में पेट्रोल डीजल भरने की जुगत में लग जाते हैं। पंप के नोजल कर्मी द्वारा मना करने पर उसके साथ बदतमीजी करते हैं। शोर शराबा कर हंगामा खड़ा करने की कोशिश करते हैं। महराजगंज एवं लहेरियागंज पेट्रोल पंप पर नोजल कर्मी एवं ग्राहक के बीच झंझट को देख पंप पर मौजूद अन्य कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। लहेरियागंज पेट्रोल पंप पर डब्बा में तेल नहीं देने पर ग्राहक ने नोजल कर्मी को धमकी तक दे डाला। नोजल कर्मी एवं वहां मौजूद कर्मचारियों ने सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.