चतरा, मई 27 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पेट्रोल पंपों द्वारा गैलन में ईंधन न दिए जाने से किसान बेहद परेशान हैं। सिंचाई ठप होने से फसलें सूख रही हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सिमरिया एसडीओ (अनुमंडल पदाधिकारी) को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने किसानों और आटा मिल संचालकों को अविलंब पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की मांग की है। भाकपा अंचल मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश किसान अपने खेतों की सिंचाई पेट्रोल और डीजल से चलने वाली मशीनों (पंपसेट) के जरिए करते हैं। यह भी पढ़ें- खरीफ की खेती नजदीक, डीजल की किल्लत से किसान चिंतित खेतों तक सीधे वाहन ले जाना संभव नहीं है, इसलिए किसानों को गैलन (डब्बे) में ही ईंधन लाना पड़ता है। इ...