मुंगेर, मार्च 7 -- मुंगेर। सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर तेल की कालाबाजारी पर कड़ा रुख अपनाया है। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र के पंपों पर गैलन या डब्बों में पेट्रोल की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। कृषि कार्य के लिए डीजल लेने वाले किसानों को अब अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी पंपों के स्टॉक रजिस्टर की नियमित जांच की जाएगी। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान अखबार में डीजल पेट्रोल की अवैध खरीद बिक्री की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन ने यह सख्ती बरती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.