प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 16 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 23 वर्षीय बहन को गांव का ही एक शादीशुदा गैरसमुदाय का युवक 13 अप्रैल को भगा ले गया। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित युवक का आरोप है कि गैर समुदाय का युवक बीते छह वर्षों से उसकी बहन के साथ छेड़खानी करते हुए परेशान करता रहा।उसने बहन को मुम्बई भेज दिया, वहां से ननिहाल आई तो युवक फिर उसे फोन करके परेशान करता रहा। पीड़ित ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने, बहन को बरामद करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.