कानपुर, दिसम्बर 6 -- कल्याणपुर के होटल में गैर समुदाय के युवक के साथ युवती को निकलता देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक पर शोषण का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्यकर्ताओं को शांत कराया। थाने पहुंचकर भी बजरंग दल कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग करते रहे। वहीं, कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि हंगामे जैसी बात निराधार है। बजरंग दल की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों युवक और युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.