गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग में बांका जिला बिहार में अव्वल
बांका, सितम्बर 10 -- बांका, निज संवाददाता। गैर संचारी रोग (एनसीडी) के स्क्रीनिंग कार्यक्रम में बांका जिले ने बिहार में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। 2 से 8 सितंबर 2026 तक के संचयी जिला-वार आंकड़ों के अनुसार, बांका ने निर्धारित लक्ष्य का 77.91 प्रतिशत हासिल किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बांका जिले में स्क्रीनिंग के लिए 1,09,550 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 85,349 लोगों की जांच पूरी कर ली गई है। इस उपलब्धि के साथ बांका राज्य के सभी जिलों में शीर्ष पर रहा। बांका के बाद सुपौल 77.86 प्रतिशत उपलब्धि के साथ दूसरे और मधुबनी 73.44 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बांका जिले में कुल 313 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.