कोडरमा, अप्रैल 28 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा सह कुष्ठ रोग पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने मंगलवार को चंदवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गैर संचारी रोग जैसे टीबी, बल्ड प्रेशर, शूगर, महिलाओं के स्तन कैंसर, बच्चादानी कैंसर व माउथ कैंसर आदि जांच को लेकर स्क्रीनिंग कार्य का जायजा लिया गया। वहीं उन्होंने टीबी रोग को लेकर बलगम जांच रेशियो कम होने पर चिंता जतायी साथ हीं इसे बढ़ाने का निर्देश दिया। प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इन दिनों दो-तीन के खांसी वाले मरीज हीं ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सा जांच पदाधिकारी ने एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की उपरोक्त जांच को लेकर विशेष रूप से प्रशिक्षित किये जाने का निर्देश दिया। मौके पर प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मयूरी सिन्हा, डॉ. अनीश कुमा...