गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच की दे रहे सलाह
भागलपुर, सितम्बर 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम मणिभूषण झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा आशा, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के सहयोग से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.