अंबेडकर नगर, जनवरी 1 -- जिला स्वास्थ्य समिति व शासी निकाय की बैठक में विशेष गैर संचारी रोग अभियान एक जनवरी से 28 फरवरी तक में 40 वर्ष की आयु के ऊपर के नागरिकों का शत प्रतिशत गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग कराए जाने के निर्देश दिया गया। बैठक में एनीमिया के प्रसार को कम करने के लिए छह माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक हेतु उनके अभिभावकों को 50-50 एमएल की सीसी का वितरण करने का निर्देश दिया। डीएम अनुपम शुक्ल ने सभी चिकित्सालय में नागरिक अधिकार पत्र को प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। सभी चिकित्सालय में बेड शीट कलर कोड का अनिवार्य रूप से अनुपालन कराने तथा सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टॉफ को आई. कार्ड एवं एप्रेन पहनने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार शैवाल, मुख्य चिक...