गैर संचारी अभियान को लेकर जागरूक किया
रायबरेली, सितम्बर 18 -- एम्स,संवाददाता। गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया गया। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के मौके पर एम्स के अस्पताल प्रशासन विभाग के क्वालिटी सेल ने कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर कार्यक्रम आयोजित किया। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने बोर्ड रूम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने संस्थान में रोगी सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत करने के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गैर-संचारी रोगों से पीड़ित रोगियों को दी जाने वाली देखभाल की गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार करने और रोके जा सकने वाले नुकसान को कम करने में रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच जागरूकता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.