जमशेदपुर, जून 11 -- जमशेदपुर। जिला में गैर संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में जांच शिविर का आयोजन करेंगे। सिविल सर्जन ने यह आदेश सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी को भेजा है। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत भवन या अन्य सामाजिक संस्थानों में पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से जांच शिविर का आयोजन करने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रखंड स्तर पर टीम बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...