दरभंगा, मार्च 8 -- बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर गैरलाइसेंसी बूचड़खाने चलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे स्थानीय प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी है। आशापुर टावर चौक, बहेड़ा थाना, बेनीपुर मार्केट में मुख्य सड़क के पास बूचड़खाना धड़ल्ले से चल रहा है। अनुमंडलीय शहर के मुख्य मार्केट में सड़क किनारे बूचड़खाने चलाने वाले दुकानदार अवशेष सड़क पर फेंकते हैं। उससे निकलने वाली बदबू से राहगीरों को चलना मुश्किल हो गया है। आशापुर टावर चौक के कई बूचड़खाने के बगल में यात्रियों के लिए ठहराव स्थल है। बूचड़खाने से निकल रही दुर्गंध से बचने के लिए नाक पर लोग रुमाल डालते हैं। दो मार्केट बेनीपुर, आशापुर से एसएच 56 एवं 88 से विभिन्न दिशाओं के लिए सैकड़ों की संख्या में यात्री जाते हैं। नप प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.