मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- कांटी। थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार को लेट्स इंस्पायर के मुख्य समन्वयक डॉ. केके कौशिक ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार एक पूर्णतः गैर राजनीतिक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य बिहार के युवाओं को प्रेरित करना, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना तथा शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक चेतना के माध्यम से राज्य के समग्र विकास में योगदान देना है। जिला प्रवक्ता राज रौशन ने कहा कि आईपीएस विकास वैभव सामाजिक अभियान के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य संरक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं और अपने अवकाश के समय समाजहित में अपनी सहभागिता देते हैं। विंग कमांडर यूएन त्रिपाठी, सरिता सोनी, सुभम सौरभ, मुकुल कुमार, प्रणव, सुधाकर मिश्र, रौशन कुमार, सुशांत मिश्रा, पुष्कर कुमार हिमांशु, मुकुंद सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...