बलरामपुर, अप्रैल 10 -- बलरामपुर संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 के नामांकन अभियान को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिले के बेसिक शिक्षाधिकारी ने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का नामांकन केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता वाले स्कूलों में बच्चों का दाखिला किसी भी स्थिति में न कराया जाए। बीएसए ने बताया कि जिले में 1814 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं, साथ ही 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी चल रहे हैं। इसके अलावा 490 मान्यता प्राप्त एवं 19 सहायता प्राप्त विद्यालयों में ही प्रवेश लेने की सलाह दी गई है। अभिभावकों से कहा गया है कि नामांकन के समय विद्यालय की मान्यता की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर सख...