गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने पर नोटिस
गंगापार, अप्रैल 23 -- खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने पर विद्यालय को नोटिस भेज कर उसे बंद करने का निर्देश दिया है। बगई खुर्द गांव स्थित शिवाजी शिक्षा निकेतन के बारे में शिवजीत गौड़ ने शिकायती पत्र देकर बताया कि कई वर्षों से यह विद्यालय बिना मान्यता के चल रहा है। इसमें नामांकित बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस पर बीईओ ने पत्र भेज कर निर्देश दिया है कि विद्यालय में नामांकित बच्चों का नामांकन पास के परिषदीय विद्यालय य मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराकर विद्यालय को बंद कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.