पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में खड़ारपर गांव के लोगों ने गैर-मजरुआ जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ पंकज कुमार व थाना प्रभारी चंदन कुमार ने भूमि जांच कराने और समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। शिष्टमंडल ने एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब को भी ज्ञापन सौंपा। धरना की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के पास दीप प्रज्वलन कर किया गया। धरना में बसपा नेता शेर अली ने कहा कि अप्रैल 2025 में आंबेडकर की प्रतिमा चोरी की घटना के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। चेक स्लिप के अनुसार सीमां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.