गिरडीह, फरवरी 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल ने गुरुवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित गैर मजरुआ जमीन पर भू माफिया द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल कार्यालय को भी दी है। आवेदन में विभिन्न पंचायतों में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद बिक्री के साथ अवैध तरीके से अतिक्रमण एवं उस पर दखल कब्जा करने के खेल में शामिल लोगों व भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पत्र में लिखा है कि प्रखंड डुमरी के पंचायत इसरी बाजार, जामतारा, डुमरी, लक्ष्मणटुंडा, रांगामाटी, रोशनाटुंडा, निमियांघाट क्षेत्र में गैर-मजरूआ जमीन की नाजायज तरीके से खरीद बिक्री के साथ अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। विभिन्न मौजा में रोड किनारे दखल कब्जा भी जमा लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.