गिरडीह, मई 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पंचायत अंतर्गत मदनपुर पाण्डेयडीह गांव के ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को आवेदन देकर गैर-मजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित खाता संख्या 107, प्लॉट संख्या 895, रकबा 7.90 डिसमिल गैर-मजरूआ जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग गांव के लोग वर्षों से सार्वजनिक कार्यों के लिए करते आ रहे हैं। यदि जमीन पर अतिक्रमण हो जाता है तो ग्रामीणों की आवाजाही में परेशानी होगी तथा पशुओं को खड़ा करने के लिए भी स्थान की कमी हो जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बच्चों के लिए खेलकूद का प्रमुख स्थल भी यही जमीन है। ऐसे में अतिक्रमण होने से बच्चों की खेल गतिविधियां भी प्र...