गिरडीह, जून 21 -- गांडेय। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को गांडेय सीओ के नाम एक आवेदन दिया है। जनावेदन में ग्रामीणों ने गैरमजरुआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि पर्वतपुर मौजा हल्का 9 खाता नंबर 129 प्लाट नंबर 645 रकवा 31 डिसमिल के मध्य में 10 डिसमिल जमीन में पूर्व से सामुदायिक भवन एवं शौचालय बना हुआ है और कुछ जमीन खाली है। उक्त खाली जमीन में कुछ दिन पूर्व सीओ ने निरीक्षण के बाद गैर-मजरुआ जमीन घोषित करते हुए बोर्ड लगाया था। सीओ के आदेश का उल्लंघन करते हुए विनोद वर्मा, विकास वर्मा, जागेश्वर वर्मा ने उक्त खाली जमीन को जोत दिया है।बता दें कि उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों में मामूली रुप से मारपीट भी हुई है। जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों को घायल होने की सूचन...