रांची, फरवरी 26 -- कांके, प्रतिनिधि। रांची उपायुक्त के निर्देश पर कांके सीओ अमित भगत ने मौजा सुकुरहुट्टू (थाना नंबर 154, खाता नंबर 455, प्लॉट नंबर 1333, 1335, 1336) की कुल 3.08 एकड़ गैर मजरुआ खास भूमि को सुरक्षित करने के लिए सरकारी बोर्ड लगवाया। सीओ ने बताया कि भू-माफिया द्वारा खरीदारों को गलत सूचना देकर सरकारी भूमि का क्रय-विक्रय किया जा रहा है। अब प्रशासन द्वारा ऐसी सरकारी जमीनों पर बोर्ड लगाया जाएगा, ताकि कोई भी खरीदार भू-माफिया के झांसे में आकर गलत जमीन नहीं खरीद ले। सीओ के अनुसार, अक्सर भू-माफिया सरकारी जमीन बेच देते हैं और जब खरीदार जमीन से संबंधित कागजात लेकर अंचल कार्यालय पहुंचता है, तब उसे अपने ठगे जाने का अहसास होता है। इसी तरह की ठगी से आम जनता को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। गुरुवार को कांके सीआई चितरंजन...