रांची, जनवरी 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। माकपा ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देशहित को ताक पर रखकर गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ केवल भेदभाव ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से पंगु बना रही है। भाजपा का इस तरह का आर्थिक नाकेबंदी का एजेंडा संघवाद पर हमला है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने मंगलवार को कहा है कि केंद्र की नीतियों के कारण केरल को पिछले पांच सालों में अपने राजस्व में 57 हजार करोड़ रुपये का भारी घाटा झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया जा रहा है। अपने उचित हिस्से के लिए भी सूबे के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को दिल्ली जाकर विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों से संपर्क करना पड़ता है। झारखंड के हक पर केंद्र सरकार कुंडली मारकर बैठी हुई है। इससे राज्य में वंचित समुदायों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.