बदायूं, अक्टूबर 4 -- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा में आधुनिक शिक्षण विधियों को बढ़ावा देते हुये उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती के नवाचारी शिक्षक राजीव भटनागर के नवाचार को सराहा गया है। पाडकास्ट आईसीटी के प्रयोग से बढ़ाये बच्चों का आत्मविश्वास और संप्रेषण कौशल को एससीईआरटी, (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्गम पोर्टल पर स्थान मिला है। पोर्टल पर स्थान मिलने से जिले का नाम रोशन हुआ है। पिछले चार वर्षों से संचालित इस अनूठे नवाचार के माध्यम से विद्यालय के बच्चे अपनी पाठ्यपुस्तकों, समृद्ध पुस्तकालय और आईसीटी लैब के संसाधनों का उपयोग करके सामाजिक व समसामयिक विषयों पर सामग्री तैयार करते हैं। लखनऊ में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में चयनित नवाचारों के परीक्षण व प्रस्तुतीकरण के बाद इस प्रोजेक्ट क...