उन्नाव, अप्रैल 24 -- बांगरमऊ, संवाददाता। गैर प्रांत में कमाई करने गए दो भाइयों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि युवक ने अपने ही भाई की जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आसत मोहीउद्दीनपुर निवासी रामशंकर के सभी बेटे गैर प्रांत में रहकर गमले बनाने का काम करते हैं। उनके दो बेटे लक्ष्मी नारायण व कैलाश केरल में अलग-अलग दुकानें संचालित करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के दिन कैलाश गमला बनाने का फरमा लेकर अपने भाई लक्ष्मी नारायण की दुकान पर गया था। देर हो जाने के कारण वह वहीं रुक गया। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कैलाश ने गुस्से में आकर लक्ष्मी नारायण के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.