महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मोहर्रम सहित आगामी पर्वों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाने के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में गैर-परम्परागत आयोजनों व जुलूसों को अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम में संवदेनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानीसामाजिक समरसता की अपील डीएम ने आयोजकों से कहा कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट व समय सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करें। जुलूस में मानक के अनुसार ही डीजे की आवाज रखें। झंडा लगाने के लिए धातु अथवा विद्युत चालकों का इस्तेमाल न करें। साथ ही ताजियों की ऊंचाई भी मानक के अनुरूप ही रखें...