गैर पंजीकृत आयुष चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. मीनू
सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के पदाधिकारियों ने नवागत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मीनू सोनी से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान जनपद में आयुष चिकित्सा व्यवस्था, पंजीकृत चिकित्सकों की समस्याओं तथा झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पंजीकृत चिकित्सकों पर किसी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई नहीं होगी। बिना पंजीकरण के आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा की आड़ में मरीजों का शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नीमा के संरक्षक डॉ. केपी पांडेय ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी चिकित्सक विधिवत पंजीकृत हैं, इसके बावजूद कई बार अनावश्यक जांच और छापेमारी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.