जमशेदपुर, जनवरी 8 -- झारखंड में नगर निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी, गैर दलीय और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के हेमंत सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को मानगो नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित धरना में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना पर बैठे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ कर रही है। चुनाव की तिथि घोषित नहीं करना, दलीय आधार पर चुनाव से बचना और ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू करने की मंशा सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करती है। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि छह साल से अधिक समय बीत जाने के बावजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.