अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- टांडा, संवाददाता। टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वांछित अभियुक्तों को उनके घरों से ही हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शाहखुद छोटी बाजार शेखपुरा, अजय नारायणपुर, रंजीत पासवान सगरा ब्राहिमपुर, रवि सूरापुर तथा रिब्बुनी पुत्र रामसुरेश परसावा कला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे और ये काफी समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वांछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.