प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 18 -- गौरा। वर्ष 2010 में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे गैर जमानती वारंट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फतनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजनाथ यादव ने कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, महिला हेड कांस्टेबल विमला देवी, रिजर्व महिला कांस्टेबल आयुषी मिश्रा के साथ वांछित वारंटी अभियुक्त राजेंद्र निवासी ग्राम अमरई को सोमवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...