गैर जनपद स्थानांतरित सीएचओ का होल्ड है पीबीआई, टीए भुगतान
सिद्धार्थ, अगस्त 17 -- सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ से स्थानांतरित होकर अपने गृह जनपद गई सीएचओ अंजली का पीबीआई, टीए-सीए भुगतान न होने के मामले में बैठी जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की कलई खुलने लगी है। जनपद के लगभग सभी ब्लॉकों से सीएचओ का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। इनके स्थानांतरण के बाद दर्जनों सीएचओ का पीबीआई, टीए-सीए भुगतान होल्ड कर दिया गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के जनपद कार्यालय की ओर से सभी मदों में भुगतान के लिए ब्लॉकों को हर माह पैसा भेजा जा रहा है। पैसा भेजने के बाद कर्मचारियों का भुगतान करने की बजाए होल्ड कर दिया जा रहा है। एक वर्ष पहले जनपद से म्यूच्युअल स्थानांतरण के तहत लगभग एक दर्जन से अधिक सीएचओ अपने गृह जनपद या घर के नजदीकी जनपदों में स्थानांतरण करा लिए हैं। इनका स्थानांतरण हो जाने के बाद जिम्मेदारों ने पीबीआई, टीए व सीए होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.