गैर जनपद स्थानांतरण प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल, शिक्षकों में बेचैनी
सिद्धार्थ, जून 20 -- बांसी। परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर इन दिनों शिक्षकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं और आशंका व्याप्त हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होते ही दलालों के सक्रिय होने व मोटी रकम लेकर मनचाहे जिले में स्थानांतरण कराने के दावों ने शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षकों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति वास्तव में धन लेकर स्थानांतरण कराने का दावा कर रहा है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाते हुए स्थानांतरण संबंधी सभी सूचनाएं सार्वजनिक की जानी चाहिए, जिससे अफवाहों पर विराम लग सके। यह भी पढ़ें- डीईओ ने संविदा नियुक्ति के नाम पर ठगी से किया सावधान बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि यदि कोई पैसा लेनदेन करता है तो वह विभागीय कर्मचारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.