गैर जनपद जाएंगे बेसिक के 142 शिक्षक, शासन को भेजी गई सूची
महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद जिले के कुल 142 शिक्षकों के आवेदन शासन को भेज दिए गए हैं। अब अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों को उनके इच्छित जनपदों में तैनाती मिल सकेगी। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए पांच जून से 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान महराजगंज जनपद से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपने गृह जनपद अथवा पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप अन्य जिलों में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय स्तर पर पात्रता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.