गैर जनपद के शिक्षकों ने उठाई अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन
श्रावस्ती, जुलाई 11 -- श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती में लंबे समय से कार्यरत गैर जनपद के शिक्षकों ने अपने गृह जनपद में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शुक्रवार शाम को बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने और प्रत्येक वर्ष निर्धारित समय पर स्थानांतरण कराने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से दूरस्थ जनपद में सेवाएं देने के कारण उन्हें पारिवारिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित की जानी चाहिए।ज्ञापन में शिक्षकों ने जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि श्रावस्ती में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नई शिक्षक भर्ती में अधिकतम रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.