सिद्धार्थ, मई 10 -- सिद्धार्थनगर। गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षक 13 मई को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के भनवापुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षक गैर जनपदीय स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसको लेकर 13 मई को बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.