रायबरेली, फरवरी 17 -- ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में पूर्व महिला प्रधान के पति पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने नामजद प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति की जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के कंदरावा गांव की रहने वाली बूधा देवी पत्नी स्व. रामदीन ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के शाहजदपुर गांव की पूर्व महिला ग्राम प्रधान के पति मिश्रीलाल पर अपने पति को जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके पति रामदीन से वर्ष 2020 में धोखाधड़ी करके उसकी भूमिधरी जमीन का बैनामा करा लिया गया। अनपढ़ पति से अंगूठा लगवाकर की गई धोखाधड़ी की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.