गैर इरादतन हत्या में पिता-पुत्र सहित चार को पकड़ा
बलिया, जून 23 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी से हुए विवाद के बीच पट्टीदारों की पिटाई से युवक की हुई मौत के मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ लिया। इनमें पिता-पुत्र के साथ ही दो अन्य नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई थी।
घरेलू विवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र राजभर का रविवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो गया। गांव के लोगों के अनुसार विवाद के दौरान ही गुस्से में सुरेंद्र अपनी पत्नी को पीटने लगा। इसी बीच, बीच-बचाव करने के लिए पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार वहां पहुंच गए।
पिटाई की घटना प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुरेंद्र इन लोगों के साथ ही गाली-गलौज करने लगा। तभी पट्टीदारों ने लाठी- डंडे से सुरेंद्र की पिटाई कर दी। गर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.