गैर इरादतन हत्या में पत्नी और दो साला गिरफ्तार
चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में मारपीट में घायल पति की मौत होने पर पत्नी व उसके दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे ने इस मामले में अपनी मां व दो मामा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही तीनो को दबोच लिया। रेवाडी निवासी शीलू निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी मां सुमित्रा करीब एक महा पहले पिता वीरेन्द्र निषाद से झगड़ा करके मामा संतोष व रामज्ञानी निवासी रगौली के यहां चली गई थी। उसके पिता वीरेन्द्र बीते 31 मार्च को मां व बहन अर्चना को लिवाने रगौली गए थे। लेकिन मां वहां से पिता के साथ नहीं आई। बल्कि मां व दोनो मामा ने मिलकर पिता के साथ मारपीट की और उनको घर से भगा दिया। शाम को सूचना मिलने पर वह अपने भाई रामधीरज के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.