बदायूं, फरवरी 5 -- हजरतपुर, संवाददाता। युवक की गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाठी व डंडे बरामद किए हैं। जबकि अन्य नामजद आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्योति निवासी वासुदेव का भांजा सर्वेश ईंट-भट्ठे पर लेबर का ठेकेदार है। आरोप है कि गांव के ही राजेंद्र, राजीव कुमार, ओमपाल, विजय, अशोक व अमन लंबे समय से सर्वेश पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। 25 जनवरी की शाम वासुदेव और उनका भांजा सर्वेश गांव में चल रहे भंडारे से दावत खाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे और मना करने पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व फरसे से हमला कर दिया था। हमले में दोनों गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.