कुशीनगर, फरवरी 19 -- पडरौना। तरयासुजान थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या आदि के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित राधेश्याम पुत्र किसान साहनी, किसान साहनी पुत्र मक्खन, अवधेश पुत्र किसान साहनी निवासी बांकखास थाना तरयासुजान व एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, दरोगा रविकान्त सिंह, संजीव मौर्य, बृजेश सिंह, सिपाही विपिन पाण्डेय व राधा रावत शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...