गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गैर इरादतन हत्या के मामले में लगभग 12 साल बाद अदालत का फैसला आया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह प्रीति कुमारी की अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाते हुए रघुनाथ मंडल, प्रसादी मंडल एवं अन्य को दोषी ठहराया है। अदालत ने मामले में सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि निर्धारित की है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 62/2014 से संबंधित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...