गैर इरादतन हत्या मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 13 -- पुवायां। थाना पुवायाँ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त मो0 रियाज अली पुत्र मो0 रज्जाक अली निवासी ग्राम नरायनपुर बैजू, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मोहम्मदी रोड खुटार हाईवे फ्लाईओवर के नीचे से मंगलवार दोपहर 13:51 बजे की गई। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। मामला 31 मार्च 2026 का है, जिसमें सब्बन अली की तहरीर पर रज्जाक अली, रियाज, किसवर और अख्तर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उपचार के दौरान ऊजरातन की मृत्यु होने पर धारा 105 बीएनएस बढ़ाई गई। यह भी पढ़ें- गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा इससे पहले रज्जाक अली और अख्तर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.