गाजीपुर, जून 11 -- कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार नोनहरा थाना से वांछित अभियुक्त 47 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र जदूवर सिंह निवासी ग्राम निजमा, थाना पुसो उर्फ सिसई गुमला से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को इग्लिशपुर ईंट भट्ठे के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करते हुये जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...