अमरोहा, दिसम्बर 25 -- गैर इतदातन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की विवेचना में दो हमलावरों को शामिल कराने की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पर धरना दिया। एसपी को शपथ पत्र सौंपते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच व आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। गांव डगरौली में बीती 30 सितंबर की शाम बाइक सवार तीन लोगों ने लोकेश की बाइक में जानबूझकर टक्कर मार दी थी, बाद में उस पर हमला बोल दिया था। लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। स्थानीय अस्पताल से रेफर किए जाने पर परिजन लोकेश को गाजियाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले में लोकेश के भाई जोगेश ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी ओमपाल व हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गा...