औरैया, मई 8 -- अजीतमल, संवाददाता। थाना अजीतमल पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मामले में धाराओं में संशोधन करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस टीम ने बुधवार को वांछित अभियुक्त विपिन कुमार निवासी कल्ले का पुरवा थाना अजीतमल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल 2026 को सराय टड़वा मंतला निवासी वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों में पुष्टि नहीं हुई, जबकि धारा 105 बीएनएस के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियोग में धारा 105 बीएनएस बढ़ाते हुए आरोपी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.