संतकबीरनगर, अप्रैल 22 -- संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के परसा झकरिया में मारपीट में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान हुए मौत के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि चार दिन पूर्व परसा झकरिया में गांव के कुछ लोगों ने मोहम्मद हुसैन पुत्र मुन्सीदार की पिटाई कर दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर अजीजुन्निशा, किताबुन्निशा, मजीबुल्लाह , साहिल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर घायल मोहम्मद हुसैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। दर्ज मुकदमें में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। सूचना के आधार पर एसआई रामकुशल सिंह,कांस्टेबल अमरजीत यादव, कांस्टेबल अनिल यादव और महिला कांस्टेबल पूजा जायसवाल ने चारों आरोपियों को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी मजीबुल्लाह ने बताया कि जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.