हरदोई, जून 12 -- हरदोई। चकरोड के विवाद को लेकर हुई मारपीट और गैर-इरादतन हत्या में नामजद आरोपियों से जुड़े एक अभियुक्त की अग्रिम जमानत याचिका प्रभारी जिला जज ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने निरस्त कर दी है। सांडी क्षेत्र के निवासी अमर सिंह ने 16 मार्च, 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि वह अपने पिता रनवीर उर्फ नरवीर सिंह, भाई करन और माता के साथ घर के बाहर बैठे थे। गांव के सतेन्द्र, जितेन्द्र, सचिन और बृजकिशोर वहां पहुंचे और भूमि के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इससे वह, उसके भाई और मां को चोटें आईं। यह भी पढ़ें- तीन भाइयों समेत चार को सात-सात साल कैद गंभीर रूप से घायल रनवीर उर्फ नरवीर सिंह की बाद में मौत हो गई। इसी मामले में कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के खानपुर चौबे निवासी परवेश ने अदाल...