गोरखपुर, जून 20 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में मां, बेटी और पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महुलिया खजुहा निवासी कृष्ण कुमार, रामवती देवी और अर्चना के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को पटना चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 18 जून की रात महुलिया खजुहा निवासी संजय कुमार अपने घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान दीवार को लेकर हुए विवाद में आरोपित पक्ष गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा। आरोप है कि धक्का लगने से संजय कुमार छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के पुत्र छोटे कुमार की...