शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के नारायणपुर बैजू गांव में मारपीट के दौरान घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को गांव में खड़ंजा डालने और नाली के ढलान को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई, जिसमें सब्बन की मां उजरातन गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां 31 मार्च को उनकी मौत हो गई। इस मामले में सब्बन ने रजाक अली, रियाज, किसवर और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- मारपीट में महिला की मौत के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अख्तर पुत्र हबीबुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले भी एक आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.